मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। वर्ष 2017 के आईपीएस एवं जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक के रूप में कमान संभाल लिया। इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों की आपात बैठक करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिया। चेताया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.