संतकबीरनगर, अप्रैल 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद तहसील प्रशासन में कार्य व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से नवागत उपजिलाधिकारी एसडीएम हृदय राम तिवारी ने सोमवार को तहसील के विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।एसडीएम ने तहसील के राजस्व, नाजिर, अभिलेखागार, लेखपाल कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित रजिस्टर, अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों और आमजन की समस्याओं के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ अनुभागों में अभिलेखों के रख-रखाव में कमी और कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- डीएम के जनता दरबार में आ...