एटा, अप्रैल 3 -- एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने शुक्रवार को अधीनस्थों के साथ के साथ मिलकर भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त की। एसएसपी ने एएसपी श्वेताभ पाण्डेय, सीओ नगर कीर्तिका सिंह, नगर पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने तथा असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से शहर के मुख्य बाज़ारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त की और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सड़क किनारे दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, पटरी पर रेहड़ी खोमचो वालों को अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। इससे पहले थाना बागवाला का औचक निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...