नवागत एडीजी एसके भगत पहुंचे गिरिराज जी की शरण
मथुरा, मई 24 -- आगरा पुलिस जोन के नव नियुक्त अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसके भगत ने शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद गोवर्धन पहुंचकर दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनकल्याण की कामना की। एडीजी के आगमन को लेकर दानघाटी मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। इस दौरान अंशु कौशिक ने उन्हें गिरिराज जी के महत्व की जानकारी दी। एडीजी ने कहा कि गिरिराज महाराज के दर्शन से उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता मिली है तथा ब्रज क्षेत्र में कानून व्यवस्था और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और एसएसपी श्लोक कुमार भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाललीला और गोवर्धन पूजा का हुआ मनमोहक वर्णन यह भी पढ़ें- गोवर्धन लीला से दिया धन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.