रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिले के नवनियुक्त उपायुक्त ऋतुराज से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जिले के समग्र विकास के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। मुलाकात के दौरान जिले की प्रमुख समस्याओं, व्यापारिक गतिविधियों और विकास से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।उपायुक्त ऋतुराज ने आश्वस्त किया कि रामगढ़ के विकास को गति देने और विभिन्न समस्याओं के समाधान में प्रशासन, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों का सहयोग जिले की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- नवागत उपायुक्त से चैम्बर प्रतिनिधिमंडल की...