बदायूं, अप्रैल 22 -- आईएएस गामिनी सिंगला ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद वह विकास भवन कार्यालय पहुंची। यहां पर स्टैनो एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। सीडीओ केशव कुमार नवागत सीडीओ को कार्यभार ग्रहण कराकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने चले गये। शासन ने मंगलवार के लिए प्रदेश के कई जनपदों के डीएम और सीडीओ बदले थे। जिनमें बदायूं सीडीओ केशव कुमार भी शामिल रहे। शासन ने बदायूं सीडीओ के लिए नई जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में कुल सचिव पद पर दी है। वहीं इनके स्थान पर नवीन जिम्मेदारी सुल्तानपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस गामिनी सिंगला को मिली है। यह भी पढ़ें- डीएम कुमार हर्ष ने संभाला जिले का चार्ज सिंगला ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार क...