सीतापुर, अप्रैल 27 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर में प्रशासनिक फेरबदल के बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख व्यापारियों और पदाधिकारियों ने क्षेत्र के नए अधिकारियों के साथ एक औपचारिक मुलाकात की। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार और नवागत एसडीएम धामनी एस दास से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान अधिकारियों को नगर की भौगोलिक स्थिति और व्यापारिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य नवागत अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना था। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से नगर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के संबंध में सहयोग की अपेक्षा जताई। अधिकारियों ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए कानून व्यवस्था और जन-सुनवाई को प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.