मऊ, जून 5 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में नवागत अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने ज्वाइनिंग लेटर देते हुए उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाए दीं। यह भी पढ़ें- ईओ अजय कुमार ने संभाला नगर पालिका का चार्जअधिकारी का स्वागत पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नए अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी के आने से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अपनी प्रत्याशा व्यक्त करते हुये कहा कि इनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता के द्वारा नगर के विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, सड़क निर्माण तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवागत अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में लम्बित विकास से सम्बन्धित योजनाओं...