रांची, मई 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवागढ़ में शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मां शारदा इंटर कॉलेज गेतलसूद की ओर से आयोजित समारोह में स्कूल की टॉप तीन छात्राओं को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी मेडल प्रदान किया गया। समारोह में प्राचार्य हरेकृष्ण चौधरी, शिक्षक शिवशंकर बेदिया, टहलू नायक, ताराचंद मुंडा, भरत पांडेय और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनरतन करमाली ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्य हरेकृष्ण चौधरी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं शिवशंकर बेदिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। मौके पर टॉपर सोनी कुमारी के अभिभावक को भी सम्मानित किया गया। मौके प...