फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। नवागंतुक एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने रविवार देर शाम अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें पुलिस जवानों द्वारा गार्द सलामी दी गई। इस दौरान एएसपी, सीओ व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से संक्षिप्त बातचीत करते हुए जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आम जनता की समस्याओं पर प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...