वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। श्रुति संवाद संस्था की ओर से शुक्रवार को हारमोनियम कार्यशाला का आरंभ हुआ। दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के सभागार में हो रही कार्यशाला में दिल्ली से आए डॉ.विनय मिश्र काशी के नवांकुरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले दिन 40 से अधिक प्रशिक्षुओं को राग यमन की श्रुतियां सिखाई गईं। उद्घाटन सत्र में बीएचयू के मंच कला संकाय की डीएन प्रो.संगीता पंडित, शास्त्रीय गायक पं.देवाशीष डे, उद्यमी भागीरथ जालान, तबला वादक पं.ललित कुमार, डॉ.मधुमिता भट्टाचार्य, डॉ.रागिनी सरना, अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे। स्वागत कार्यशाला के संयोजक हर्षित उपाध्याय तथा संचालन डॉ.प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...