पूर्णिया, जुलाई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल में नवस्थापित 21 डिग्री कॉलेजों का बुधवार को उद्घाटन समारोहपूर्वक होने के पश्चात स्नातक की कक्षाएं शुरू हो गई। कॉलेज में पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पूर्व में ही किये गये नियुक्त प्रिंसपल और बर्सर के द्वारा नये कॉलेजों में कक्षाएं शुरू कर दी गई है। सभी नवस्थापित कॉलेजों में छह विषयों की कक्षाएं पहले दिन से ही उद्घाटन के बाद शुरू हो गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक में छह विषयों में प्रमंडल के चारों जिले के प्रखंडों में स्थापित नये राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक की कक्षा के लिए नये सत्र में कुल 2310 नामांकन लिये गये हैं। छह विषयों में प्रत्येक विषय में निर्धारित 48 सीट पर छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया गया है। वहीं हिन्दी, अंग्रेजी, हिस्ट्री, राजनीति...