नवसृजित मतदान केंद्रों का बीडीओ ने किया भौतिक सत्यापन, मूलभूत सुविधाओं की जांच
कोडरमा, जून 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार द्वारा जयनगर प्रखंड अंतर्गत नवसृजित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। जानकारी के अनुसार जयनगर प्रखंड में पूर्व में कुल 121 मतदान केंद्र संचालित थे। 11 नए मतदान केंद्रों के सृजन के बाद अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है। सभी मतदान केंद्र 20-बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। बीडीओ गौतम कुमार ने नवसृजित 11 मतदान केंद्रों में एएमएफ के तहत पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मतदाताओं को कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.