मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार दिवस को लेकर प्रखंड की रसूलपुर कोरीगांव पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता हुई। पेंटिंग में स्कूली बच्चों ने फल, फूल, सब्जियां, मछली, घर एवं जल जीवन हरियाली से संबंधित पौधे, बिहार का राजकीय वृक्ष पीपल, राजकीय पक्षी गौरैया आदि के चित्र बनाए। वहीं, प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के देखरेख में हुए क्विज में बच्चों ने बिहार से संबंधित अनेक प्रकार के प्रश्नों के जवाब दिए। पेंटिंग में वर्ग 3 की छात्रा लाडली प्रथम, वर्ग 2 की छात्रा सुनीता कुमारी द्वितीय व तृतीय स्थान पर वर्ग प्रथम का छात्र आशिक रहा। क्विज में वर्ग 4 का छात्र मनीष प्रथम, द्वितीय स्थान पर राजकुमार एवं तृतीय स्थान पर अनन्या रहीं। प्रतियोगिता शिक्षक राजीव रंजन की देखरेख में हुई।...