पीलीभीत, मार्च 19 -- पूरनपुर। नवसंवत और नवरात्र पर गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने सीएचसी पर नवजात शिशुओं के साथ नए साल का स्वागत किया गया नवजातों को कपड़ों की किट भेंट की गई। नूतन भोर में सीएचसी में तीन शिशुओं का जन्म हुआ। इनमें अभयपुर निवासी कीर्ति देवी पत्नी मुनीश कुमार को पुत्री, ककरौआ निवासी पवन कुमारी पत्नी कमल को पुत्र तथा वार्ड 14 पूरनपुर निवासी तबस्सुम पत्नी रिजवान को पुत्र की प्राप्ति हुई। समाजसेवी ने इससे पहले नवजात कन्याओं का तिलक, चंदन लगाकर तथा चुनरी उढ़ाकर स्वागत किया गया। एमओआईसी डॉ. मनीष शर्मा ने इसे पुनीत कार्य बताया। स्टाफ नर्स रूबी पाल, हरदेई देवी, मुकेश श्रीवास्तव, अंकित जायसवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...