कानपुर, मार्च 13 -- श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के तत्वावधान में 19 मार्च को नव संवत्सर के पहले दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अवसर पर गीता संदेश यात्रा व सांस्कृतिक महोत्सव व भजन संध्या आयोजित होगी। न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ.उमेश पालीवाल ने बताया कि नव संवत्सर के अवसर पर समाज में नैतिक मूल्यों, कर्तव्यबोध और सकारात्मक जीवन दृष्टि को प्रसारित करने के उद्देश्य से यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है बल्कि समाज को भगवद्गीता के सार्वकालिक संदेश कर्म, कर्तव्य और समत्व से जोड़ने का प्रयास है। आधुनिक परिपेक्ष्य में गीता का संदेश जीवन में संतुलन, कर्तव्य निष्ठा व आत्मविश्वास का मार्ग दिखाता है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि इस आयोजन में भाग लेकर नव संवत्सर के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सव को सफल बनाएं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.