धनबाद, मार्च 9 -- धनबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नवविहान लाइवलीहुड फाउंडेशन की ओर से बलियापुर जनरल हॉस्पिटल में महिला सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बलियापुर उपप्रमुख आशा देवी, नवविहान के मुख्य सलाहकार अशोक रवानी समेत अन्य ने महिला डॉक्टरों, नर्सों एवं विभिन्न गांवों से आई ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया। डॉ प्रीति, बाला देवी, सुमित्रा देवी, बरखा कुमारी, संगीता, पूर्णिमा, भानु, शिवानी, आशा समेत अन्य शामिल हैं। जया महतो, शिक्षक सपन कुमार महतो, अशोक रावानी, तामिन परवीन ने कार्यक्रम की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...