उरई, मई 13 -- माधोगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम डिकौली में युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला। उसकी शादी बीते वर्ष 2025 के नवंबर में हुई थी और मनमुटाव की वजह से उसकी नवविवाहित पत्नी फरवरी से मायके रह रही है। जिस वजह से युवक तनाव में रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।माधोगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डिकौली निवासी पुनीत सिंह 25 वर्ष की शादी बीते वर्ष 2025 के नवंबर माह में बांदा निवासी लक्ष्मी देवी से हुई थी। आपसी मनमुटाव के चलते फरवरी से पत्नी लक्ष्मी मायके में रह रही है। जिसे वापस घर आने के लिए कई दफा पुनीत ने बोला पर वह राजी न हुई। इससे युवक तनाव में रहने लगा। इसी के कारण मंगलवार रात परिजनों के सोने के बाद पुनीत ने कमरे में लगे हुक में रस्सी बा...