फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर। बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में गुरुवार रात एक नवविवाहित दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात करीब एक बजे दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिंदकी कोतवाली के जाफराबाद निवासी 28 वर्षीय अमरजीत कुशवाहा ने करीब पांच माह पूर्व अपने ही गांव की रहने वाली रेखा से प्रेम विवाह किया था। दंपति पिछले एक माह से बाराती नगर स्थित एक चार मंजिला मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। रात को दोनों का आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद अमरजीत सबसे ऊपरी मंजिल के कमरे में गया और फांसी लगा ली। पत्नी ने शव फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। मकान मालिक को सूचना दी। स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंच सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतारने लगी। इसी दौरान पत्नी रेख...