नवविवाहिता हत्या मामले में आधा दर्जन लोगो पर दर्ज हुई एफआईआर
बगहा, जुलाई 20 -- चौतरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिक्तौर में हुई दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या मामले में लड़की के पिता ने आधा दर्जन लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।नव विवाहिता के पिता नवलपुर थाना क्षेत्र के सिमरी भवानीपुर निवासी गोलू राम ने बताया है की उसकी पुत्री सोनम की हत्या पल्सर बाइक के लिए दामाद,ससुर ,सास सहित आधा दर्जन लोगों के द्वारा गला घोटकर किया है।प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की लड़की के पिता के आवेदन पर आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की करवाई में जुड़ी है ताकि दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.