हाजीपुर, मार्च 20 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी। पुलिस द्वारा महिला का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद की गयी है। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतका की पहचान माधोपुर गांव निवासी आर्यन कुमार के 21 वर्षीय पत्नी सुधा कुमारी के रूप में हुयी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक महिला का शव फांसी से लटका हुआ आर्यन कुमार के घर में पड़ा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बरामद कर लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। महिला का शव फंदे से लटका था तथा उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। वही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृत महिला का मायका जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना के बाजितपुर गांव है। मृतका से एक वर्ष पहले आर्यन कुमार ने प्रेम विवाह किया...