नवविवाहिता मौत मामले में पित समेत छह नामजद, एक गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- सुप्पी। थाना क्षेत्र के घरवारा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता के हत्या के मामले में मृतका के माता आरती देवी के लिखित आवेदन पर सोमवार की देर शाम सुप्पी थाना में दहेज अधिनियम प्रताड़ना हत्या समेत संगीन अपराधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें थाना क्षेत्र के घरवारा गांव निवासी मृतका के पति चन्दन कुमार झा,देवर चंचल कुमार झा एवं नन्दन कुमार झा,ससुर अवधेश झा,सास सीमा देवी तथा मामा ससौला सभा गांव निवासी उदय कुमार ठाकुर समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस जवानों के साथ घरवारा गांव में छापेमारी कर हत्या कांड के आरोपित अवधेश झा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सुप्पी:नवविवाहिता की हत्या के दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.