हाजीपुर, जनवरी 9 -- वैशाली,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सुभई मठ गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई,जहां 19 वर्षीय नवविवाहिता ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान कोमल कुमारी के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया गांव निवासी रंजीत गिरी की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार कोमल कुमारी की शादी 22 नम्बर वर्ष 2025 में सुभई मठ गांव निवासी अभिषेक गिरी से हुई थी। अभिषेक गिरी,आजाद नाथ गिरी के पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास की है। परिजनों के अनुसार,कोमल कुमारी ने अपने सास और ससुर को फल लाने के लिए भगवान रत्ती बाजार भेज दिया था। इसके बाद उसने घर में स्थित करकट मकान में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे तो घटना की...