नवविवाहिता ने मां-बेटे के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
हरदोई, जून 26 -- टड़ियावां। मोहल्ला सुभाष नगर के चंद्रहास ने बताया कि उसकी बेटी रंजना मिश्रा की शादी 12 मई थाना क्षेत्र के गांव बहोरवा निवासी शिवशंकर पुत्र सोमपाल अवस्थी के साथ हुई थी। आरोप है कि विपक्षी शिवशंकर और उसकी मां मायावती ने शादी में दिए दहेज से असंतुष्ट होकर उसकी बेटी रंजना से व्यापार के लिए तीन लाख की नकदी अतिरिक्त डिमांड की। मांग पूरी न होने पर रंजना की 22 जून की रात आरोपितों ने पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि आरोपी शिवशंकर और उसकी मां मायावती के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.