लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के मदेयगंज थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला का शव घर के अंदर बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना रविवार तड़के की है। पति अयान खान ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी अलीशा खान (लगभग 20 वर्ष) ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि घटना सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच हुई, जब महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर यह कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ...