कानपुर, दिसम्बर 21 -- चकेरी। कैंट में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी शादी के बाद ससुराल से मायके में आई तो इलाके का आरोपित बेटी को अपने साथ ले गया। वहीं, बेटी घर से नकदी व जेवर लेकर चली गई। पीड़िता ने आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण की धारा में कैंट थाने में मामला दर्ज कराया है। कैंट निवासी महिला के अनुसार, उन्होंने अपनी 20 वर्षीय बेटी का विवाह 22 नवंबर 2025 को बस्ती जिले के युवक के साथ किया था। कुछ माह पहले बेटी ससुराल से वापस मायके रहने आई। इसके बाद इलाके का शहबाज नाम का युवक बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता ने बताया कि बेटी घर से तीस हजार रुपये और करीब चार लाख के जेवर भी ले गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपित शहबाज पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि मामले की शिकायत करने जब वह कैंट थाने गई तो पुलिस ने कोई...