गाज़ियाबाद, फरवरी 11 -- मुरादनगर। दहेज में कार और पांच लाख रुपये नगद न मिलने से नाराज ससुरालियों ने नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। सक्को वाली गली में रहने वाली मानसी शर्मा की शादी 25 नवंबर 2025 को गांव खुर्मपुर निवासी विनित शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर शादी के 16 दिन बाद ही मानसी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस केस दर्ज कर अब जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...