मुरादाबाद, जुलाई 10 -- थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने पति और उसके परिजनों पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने, मारपीट करने, दहेज की मांग करने तथा देह व्यापार के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास और पति के मामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बीते दिनों एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब दो माह पहले उसने थाना मूंढापांडे क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वह नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पति अपने दोस्तों को घर बुलाकर उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। शिकायत के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो पत...