उरई, जून 21 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला नया पटेल नगर में रविवार देर शाम एक नवविवाहिता को कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में आग की लपटों से घिरी 22 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी पीड़िता महक पत्नी बाबू जी हरिकृष्ण की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसका मायका ग्राम सुलखना में है। पीड़िता के पिता किशुन कुमार और उसकी मां के अनुसार, शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि पति की दूसरी महिलाओं से बातचीत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती थी। परिजनों का आरोप है कि रविवार देर शाम पति ने कमरे के अंदर महक पर ज्वलनशील पदा...