मधुबनी, जून 8 -- झंझारपुर/लखनौर, हिटी.। झंझारपुर आर एस थाना के लक्ष्मीपुर में विवाहिता के संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता के भाई अजय झा ने थाने में केस दर्ज करा कर मृतका के पति चन्दन कुमार झा, सास मुन्नी देवी एवं अन्य दो परिजनों को आरोपित किया था। भाई ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि दहेज के लिए उसकी बहन को बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने कहा कि उनकी बहन रुपम झा की हत्या गले में फंदा लगाकर कर दिया गया। वह घोघरडीहा के रमणजी झा की 24 वर्षीया पुत्री थी। विवाहिता एक माह पूर्व ही द्विरागमन में ससुराल आई थी। लक्ष्मीपुर के भगवान झा के पुत्र चंदन कुमार झा से वर्ष 2023 में उसकी शादी धूमधाम से हुई थी। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.