फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में बीते दिनों छत से कूदी नवविवाहिता के घायल होने के मामले में परिजनों ने ससुरालीजों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता के परिजनों की मानें तो शादी में 25 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी ससुरालीजन विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। ठारपूठा टीचर कॉलोनी निवासी जगवीर सिह ने अपनी बेटी जिज्ञासा की शादी 21 अप्रैल 2026 को प्रेम नगर पेट्रोल पप के सामने सैलई निवासी दिनेश कुमार पुत्र कुवर सिह के साथ की थी। शादी मे कंरीब 25 लाख रुपये खर्च कर सभी सामान दिया था। जगवीर के अनुसार शादी के बाद बेटी ने ससुराल में सभी ससुरालीजनो की सेवा की, लेकिन इसके बाद भी पति दिनेश, सास मीना देव, ससुर कुंवर सिंह, जेठ संजय, शिवम, देवर राहुल, जेठान लता, रानी दहेज से खुश नहीं हुए तथा बेटी के साथ मा...