बेगुसराय, जुलाई 10 -- बखरी, निज संवाददाता। बखरी थाना क्षेत्र के महादेवचक गांव में एक नवविवाहिता की हत्या के बाद शव गायब किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब तीन माह पूर्व महादेवचक निवासी सौरभ कुमार से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, काफी खोजबीन के बावजूद पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी। देर शाम फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल हत्या और शव गायब किए जाने की आशंका को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव क...