फतेहपुर, जनवरी 3 -- खागा। नगर के गढ़ी मोहल्ले में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बीते नवंबर माह में ब्याह कर अपने पति के घर आई एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 22 वर्षीय तुलसी देवी पुत्री स्वर्गीय शंकर निवासी खासमऊ का विवाह बीते साल नवंबर में गढ़ी मोहल्ले के निवासी प्रमोद कुमार के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह किसी बात को लेकर घर में अनबन हुई थी, जिसके बाद तुलसी नाराजगी में अपने कमरे के अंदर चली गई। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में खिड़की से झांककर देखा। अंदर का मंजर खौफनाक था, तुलसी का शव छत के हुक से गमछे के सहारे झूल रहा था। परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.