हाथरस, अगस्त 14 -- हसायन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शेखा में शादी के महज 39 दिन के अंदर ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव सतोहा निवासी 20 वर्षीय यशोदा की शादी नगला शेखा निवासी अजय से हुई थी। अजय एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। मृतका के चाचा विनोद ने बताया कि यशोदा के गले और शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन यशोदा को परेशान कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर ही यशोदा की हत्या की गई है। परिजनों ने मृतका के पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि नग...