हमीरपुर, अप्रैल 12 -- राठ। नवविवाहिता पूजा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चिकासी थानाक्षेत्र के हरदुआ गांव में चार दिन पहले 22 वर्षीय पूजा की फांसी लगने से संदिग्ध मौत हो गई थी। जनपद जालौन के आटा थानाक्षेत्र के परासन गांव निवासी उसके पिता चतुरुईयां की तहरीर पर चिकासी पुलिस ने पति शिव सिंह उर्फ शिवा, ससुर लखन, सास रामदुलिया और जेठ भान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि मृतका के पति हरदुआ गांव निवासी शिवसिंह उर्फ शिवा और ससुर लखन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.