बेगुसराय, फरवरी 11 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। बुधवार को थाना क्षेत्र के बाबूराही गांव में एक नवविवाहिता के खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। मामला सामने आते ही गांव में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी सचिन कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की बुधवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गये। इधर, सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने नगर थाना में फर्द बयान में दहेज के कारण मृतका की हत्या कर दिये जाने की बात कही गयी है। दिये फर्द बयान में मृतका के पिता बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया सिराजा निवासी भीम कुमार यादव ने बताया कि जून 2025 में प्रेम विवाह के तहत अमृता की शादी साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.