उरई, सितम्बर 28 -- कदौरा, संवाददाता । थाना क्षेत्र के ग्राम हासा में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सहित सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम हासा में शुक्रवार की रात नवविवाहिता ज्योति 25 वर्ष पत्नी सूर्य कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला था। उक्त मृतका की शादी मात्र 4 महीने पहले 20 अप्रैल 2026 को हुई थी। मृतका की मां विजेता देवी निवासी ग्राम मरगाया ने आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष दान-दहेज से असंतुष्ट था और आए दिन उनकी बेटी को प्रताड़ित कर पीटता था। घटना की रात भी पति, सास, ससुर व अन्य लोगों ने मिलकर ज्योति के साथ मारपीट की और उसकी हत...