नवविवाहिता की मौत मामले में अबतक प्राथमिकी नहीं
सहरसा, सितम्बर 5 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां गांव में गुरुवार अहले सुबह 15 वर्षीय नवविवाहिता ननकी कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिलने के मामले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, अब तक पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस परिजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है।इस संबंध में बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता का फंदे से लटका हुआ मिला शव, हत्या का आरोप परिजन फिलहाल दाह संस्कार में व्यस्त हैं। आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.