नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा
रुद्रपुर, जून 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में विवाह के महज तीन माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरेली निवासी राजवीर शर्मा ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री काजल शर्मा का विवाह 18 फरवरी को किच्छा निवासी अजय कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पति अजय कुमार, ससुर राजू शर्मा, सास सुमन शर्मा, देवर आदित्य शर्मा और सूरज शर्मा दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और काजल पर 15 लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.