मधुबनी, दिसम्बर 25 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महरैल स्टेशन के पूर्वी हिस्से से सटे कर्णपुर के एक टोल में गुरुवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ। मृतका की पहचान जय प्रकाश चौधरी की पत्नी छोटी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मृतका महरैल गांव के ही राम सुंदर चौधरी की पुत्री थी। उसकी शादी महज सात माह पूर्व जय प्रकाश चौधरी के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे उन्हें कहीं से सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हुई है। सूचना मिलते ही जब मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे,तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। घर में छोटी कुमारी का शव पड़ा था। मृतका के पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.