बगहा, मार्च 1 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता योगापट्टी थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में लुना कुमारी (22) की मौत फांसी लगाने के कारण हो गयी है। घटना शुक्रवार की शाम करीब 07 बजे की है। मृतका योगापट्टी थाना क्षेत्र के पुरैना गांव वार्ड 01 निवासी पवन मस्ताना की पत्नी थी। योगापट्टी थाना की दारोगा मधु कुमारी ने शनिवार की सुबह जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लुना कुमारी की मौत फांसी लगाने के कारण हुई है। उनका शव पुरैना गांव स्थित रमना के पास जमीन पर पड़ा हुआ मिला था। रात्रि एक बजे के करीब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया था। मृतका के गले पर रस्सी का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। जीएमसीएच अस्पताल में मौजूद मृतका के ससुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.