मैनपुरी, सितम्बर 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाती में अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव घर में छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी राजेश पुत्र मुलायम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उन्होंने अपनी पुत्री शिवानी की शादी 24 मार्च 2026 को करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाती निवासी अनिल पुत्र सुखवीर के साथ की थी। शादी में छह लाख रुपये खर्च किए गए। लेकिन शिवानी का पति अनिल शराब पीने का आदी था और व्यापार करने के लिए अतिरिक्त दहेज के रू...