मुरादाबाद, अगस्त 30 -- मुरादाबाद। कटघर थाना पुलिस ने बलदेवपुरी लक्ष्मी नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अमित को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के खिलाफ उसके साले ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। थाना कटघर के देहरी गांव हनुमानमूर्ति के पास रहने वाली मीनाक्षी (26) पुत्री रूपचंद्र की शादी बीते 12 नवंबर 2025 को कटघर के ही बलदेवपुरी लक्ष्मीनगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अमित के साथ हुई थी। बीते 27 अगस्त को पति से कहासुनी के बाद मीनाक्षी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। सीओ कटघर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में मीनाक्षी के भाई राधेश्याम ने पति और ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। जिसमें बताया कि पति अमित और ससुराल वाले मीनाक्षी को दस लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे...