रांची, मई 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पैका गांव में मंगलवार की सुबह 28 वर्षीय नवविवाहिता सीता कुमारी का शव घर में फंदे से लटकता बरामद हुआ। इस वर्ष विगत 30 अप्रैल को ही उसने गांव के सुनील उरांव के साथ प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पति सुनील उरांव ने बताया कि सोमवार रात शराब पीकर घर लौटने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह सो गया। सुबह उठने पर पत्नी को फंदे से लटका पाया। सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। यह भी पढ़ें- शादी के करीब डेढ़ साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जां...