नवविवाहिता का मिला शव पति समेत तीन गिरफ्तार
बगहा, सितम्बर 9 -- बैरिया/श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र की बगही रतनपुर पंचायत के वार्ड-19 में मंगलवार की दोपहर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रंजन साह की पत्नी पुनीता देवी (26) के रूप में हुई है। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। मामले में पुलिस ने मृतिका के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में मृतका के पति रंजन साह तथा ननद सुनीता देवी और खुशबू कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की शुरुआती जानकारी पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र के मलाही मिशरौलीया वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.