आजमगढ़, जुलाई 17 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरौली खुर्द गांव में गुरुवार की सुबह नवविवाहिता का कमरे के अंदर फंदे से लटका शव मिला। घटना के समय ससुराल के लोग मजलिस में शामिल होने के लिए सुल्तानपुर जनपद गए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार प्रांत के सासाराम जनपद के थाना शिवसागर क्षेत्र के ग्राम पखनारी निवासी सैय्यद फरहत हुसैन की 23 वर्षीय पुत्री तलत फातिमा की शादी दो वर्ष पूर्व सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली खुर्द गाव निवासी अलमदार हुसैन पुत्र मोहम्मद अब्बास के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही अलमदार पढ़ाई के सिलसिले में इराक चले गए। बुधवार को ससुराल के सभी लोग मजलिस में शामिल होने के लिए सुल्तानपुर जनपद गए थे। घर पर तलत फातिमा सिर्फ अकेली थी। गुरुवार की सुबह घर के उपरी मंजि...