गिरडीह, मई 30 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित कुर्वातरी गांव में नवविवाहिता की हुई संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम आशियाना खातून (पति-सफजल अंसारी) का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। घटना के बाद मृतका के पिता सफीक अंसारी के बयान पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज आवेदन में पति मो. सफजल अंसारी, सास बानो खातून, भैंसूर अफजल अंसारी, गोतनी मुस्कान खातून समेत अन्य पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति सफजल अंसारी, भैंसूर अफजल अंसारी, सास बानो खातून तथा गोतनी मुस्कान खातून को...