संभल, दिसम्बर 31 -- संभल। नववर्ष 2026 के आगमन से पूर्व एकादशी के पावन अवसर पर संभल में खाटू नरेश श्री श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। श्री श्याम सेवा समिति के नेतृत्व में यह धार्मिक आयोजन कोतवाली क्षेत्र स्थित शेर खां सराय के प्राचीन श्रीकृष्णेश्वर नाथ सूर्यकुंड मंदिर में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने ज्योत में आहुति देकर वर्ष 2026 में सनातन धर्म एवं सनातनियों की रक्षा के लिए बाबा श्याम से मंगलकामना की। संकीर्तन का शुभारंभ संभल के प्रसिद्ध भजन गायक अग्रवाल बंधुओं ने महामंत्र "ॐ श्री श्याम देवाय नमः" के सामूहिक जप से किया। बाबा के दरबार को दिल्ली और कोलकाता से मंगाए गए आकर्षक फूलों से सजाया गया, जिससे मंदिर परिसर अलौकिक छटा से जगमगा उठा। शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखने को मिली। भजन गायक शशांक अग्रवाल ने "बाबा ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.