सहरसा, जनवरी 1 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वर्ष 2026 के स्वागत की तैयारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। नववर्ष मनाने के लिए लोग अपने अपने बजट के अनुसार खरीददारी कर लिये है। नववर्ष की पौ फटते ही लोगों के जीवन की नये साल की नई उन्नति का सवेरा होगा। इसलिए अधिकांश लोग नववर्ष की सुबह जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर एक दूसरे को शुभकामान देते है। नववर्ष को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सभी मंदिरों में व्यापक व्यवस्था की गई है। नववर्ष की सुबह से ही घरों में पर्व की तरह चहल-पहल शुरू हो जाती है। साफ सुथरे वस्त्र पहनकर लोग मंदिरों में पहुंचकर पूजा पाठ में जुट जाते है। वहीं युवाओं की टोली पिकनिक की तैयारी शुरू कर दी है। कुहासे व ठंड के बावजूद भी लोग मंदिरों में जहां पूजा अर्चना करेंगे वहीं युवाओं के लिए यह मौसम पिकनि...