जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। बुधवार को निकलने वाले नववर्ष यात्रा की तैयारी को लेकर मानगो में दो स्थानों पर बैठक आयोजित की गई। पहली बैठक एनएच-33 स्थित साईं रिजेंसी, बालीगुमा में संजीव सिंह के कार्यालय में हुई, जबकि दूसरी बैठक चंद्रावती नगर में आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि ट्रांसपोर्ट नगर, डिमना रोड से निकलने वाली नववर्ष यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, विकास साहनी, प्रवीण सिंह, बिनोद सिंह, अर्जुन यादव, हरभजन सिंह, राजीव सिन्हा, राजकुमार पासवान समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...